हरिद्वार, फरवरी 4 -- कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की टिबड़ी कॉलोनी में मंगलवार देर रात पड़ोसियों के बीच विवाद हंगामे में बदल गया। सूचना मिलने पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात टिबड़ी कॉलोनी से लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक युवक पड़ोसियों पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए हंगामा कर रहा था। युवक की पहचान जतिन उर्फ मन्नू पुत्र दिनेश कुमार, निवासी टिबड़ी, कोतवाली रानीपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उत्तेजित होकर हुड़दंग करने लगा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इसकी पुष्टि एसएसआई नितिन चौहान ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.