नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नर्म पराठे सब्जी के साथ मिले तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन टिफिन में रखे पराठे ठंडे होने के बाद कड़े हो जाते हैं। और गर्मागर्म खाएं तो भी मजा नहीं आता। पराठे की हर लेयर अलग हो जाए और वो खाने में क्रिस्पी लगने के साथ नर्म होने चाहिए। लेकिन काफी सारे लोग रोज के पराठे इतने मजेदार नहीं बना पाते। तो इन 2 स्टेप को पराठे बनाते वक्त जरूर अपनाएं। पराठों में लेयर बनेगी और वो गर्म होने पर क्रिस्पी और ठंडे होने बिल्कुल नर्म होंगे। जिन्हें एक बार में ही तोड़कर मुंह में डाले तो वो गल जाएंगे। यहीं नहीं इन पराठों को खाने के बाद आप लच्छे पराठे खाना भी छोड़ देंगे। तो एक अगली बार जब टिफिन के लिए पराठे बना रहीं हो तो इस तरीके को जरूर ट्राई करें।पराठे को तिकोना शेप दें लेयर वाले पराठे बनाने हैं तो पराठों को चौकोर या गोल शेप न...