लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव टिप्पनपुरवा में वर्चस्व को कई राउंड फायरिंग हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके घर से अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव टिप्पनपुरवा निवासी सोबरन यादव और सोहन के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनके बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले सोबरन का बेटा गांव में साइकिल चला रहा था। वह साइकिल विपक्षी से टकरा गई। उसने सोबरन के बेटे की पिटाई कर दी। बेटे ने घर जाकर जब यह बात अपने पिता को बताई तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ। सोबरन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे। विपक्षियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। सोबरन उनसे बचने के लिए पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.