नोएडा, मई 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी के आरोप में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में भी एफआईआर दर्ज हुई है। सेक्टर-53 स्थित गिझौड़ गांव निवासी सुशील पंडित ने जातिगत टिप्पणी करने, लोक शांतिभंग करने और आईटी ऐक्ट के तहत सेक्टर-24 थाने में यह केस दर्ज कराया। शिकायतकर्ता सुशील पंडित और समाज के अन्य लोगों ने कहा कि राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पांच मई का बताया जा रहा है। राजकुमार भाटी ने पांच मई को दिल्ली के जवाहर भवन में 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' नाम की एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसी दौरान उन पर ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में दादरी के ब्रह्मपुरी में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक...