विकासनगर, जून 25 -- जितेंद्र पंवार कालसी तहसील के खत अठगांव स्थित टिपऊ गांव में गुरुवार को आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चूड़धार में 12 वर्षों के अंतराल पर होने वाले शाही स्नान के बाद गुरुवार को गांव के आराध्य देव शिरगुल बिजट महाराज के देव चिन्हों को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया।​चूड़धार में शाही स्नान के उपरांत देवता के चिन्हों के साथ ग्रामीण पजिटीलानी पहुंचे। जहां रात्री विश्राम किया गया। गुरुवार को शिरगुल बिजट महाराज मंदिर टिपऊ से देव पालकीयां पजिटीलानी पहुंची। साथ ही टिपऊ गांव की महिलाएं भी पारंपरिक वेषभूषा में फूल मालाओं सहित पजिटीलानी पहुंची। यह भी पढ़ें- टिपऊ गांव में 12 साल बाद शिरगुल बिजट महाराज की प्राण प्रतिष्ठा पजिटीलानी स्टेडियम में क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालु शि...