टिन शेड में दबकर महिला घायल
आगरा, जून 12 -- शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार रात आंधी और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। टिन शेड में दबकर महिला और तीन मवेशी चोटिल हो गए। शमसाबाद क्षेत्र के गांव जारौली में विशाल नीम का पेड़ उखड़कर पास ही दीवार पर जा गिरा। दीवार पूरी तरह ढह गई। पास बंधे उनके पशु चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं गांव चितौरा में टिन शेड टूट गया। गांव के हरेंद्र की पत्नी मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरेंद्र के तीन पशु भी मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.