बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में धमैड़ा रोड पर टिन शेड उतारने के दौरान हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को कोतवाली देहात क्षेत्र में धमैड़ा रोड पर हरीश कोल्ड स्टोरेज के पास वसीम पुत्र इस्लाम की दुकान से कुछ लोग टिन शेड लेकर जा रहे थे। दुकान के नजदीक से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया जाता है कि टिन शेड हाईटेंशन लाइन से छू गया और उसमें करंट उतर आया। करंट आने से सूरज (30 वर्ष) पुत्र पृथ्वी सिंह एवं पवन (40 वर्ष) पुत्र देशराज निवासी गांव हीरापुर(कोतवाली देहात), दुकानदार वसीम का भाई मोहसिन (33 वर्ष) पुत्र इस्लाम निवासी गांव ततारपुर(कोतवाल...