टिनशेड का पिलर गिरने से मलबे में दबी वृद्धा, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- आधी रात बारिश और आंधी के बीच टिनशेड का पिलर गिरने से वृद्धा मलबे में दब गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज नगर पंचायत के फतूहाबाद मोहल्ला निवासी 85 वर्षीय फूलकली गुरुवार रात अपने घर के बाहर बने टिनशेड के नीचे सो रही थीं। रात में आई आंधी के बीच बारिश में टिनशेड का पिलर फूलकली के ऊपर गिर गया। इससे वह उसके मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत वृद्धा, पैर से दिव्यांग बेटे तीरथ के साथ रहती थीं। सभासद प्रतिनधि रामसुमेर पटेल ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.