जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- टिनप्लेट गुरुद्वारे का कमेटी चुनाव में विवादों में फंस गया है। यह विवाद पुरानी कमेटी ने सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला को संयोजक बनाने की घोषणा और चुनाव की देखरेख के लिए कमेटी गठन में कई नियम की अनदेखी को लेकर विपक्षी खेमे की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शनिवार को झूला मैदान 10 नंबर बस्ती में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नोवाल और उनके समर्थकों ने चुनाव कन्वेनर और चुनाव कमेटी गठन को लेकर कहा कि कमेटी ने अपने ही लोगों को सदस्य बनाया गया है, जबकि नियम के अनुसार दोनों पक्षों के पार्टी के सदस्य शामिल होना चाहिए। उन्होंने सेंट्रल कमेटी से भी इस चुनाव में हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना है कि अभी तक वोटर लिस्ट भी जारी नहीं की गई। मन्नोवाल गुट ने सीजीपीसी के महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्...