जमशेदपुर, मई 4 -- संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने टिनप्लेट कंपनी गेट पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

मजदूरों की शिकायतें एटक नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि नर्सरी विभाग में कार्यरत सभी श्रमिक मेसर्स ए.बी. कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2025 तक लगातार काम करते रहे। इसके बाद 31 अक्टूबर 2025 को अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। श्रमिकों का आरोप है कि नियमानुसार उन्हें अंतिम पावना (फाइनल सेटलमेंट) मिलना चाहिए था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

नई स्थिति मजदूरों के अनुसार, सेवा समाप्ति के बाद एक अन्य ठेकेदार को छह माह के लिए नर्सरी कार्य का जिम्मा मिला, जिसमें वे दोबारा काम करते रहे। वर्तमान में फिर से ए.बी. कं...