शामली, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के गांव टिटौली में विकास कार्यों की कड़ी में गोगा माढ़ी तक नवनिर्मित आरसीसी सड़क का उद्घाटन एमएलसी किरण पाल कश्यप ने किया। एमएलसी ने कहा कि लंबे समय से जर्जर हालत में रहे इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों, विशेषकर पूजा-पाठ के दौरान आने-जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ बुनियादी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। आरसीसी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में कीचड़ व जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर गौरव कश्यप, भारत कश्यप, रूप सिंह कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, शैलेख चंद कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.