हापुड़, अप्रैल 22 -- जनपद के स्कूलों में टिटेनस और डिप्थीरिया से रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेढ़ हजार बच्चों को टीके लगाये हैं। बच्चों के लिए यह टीका बहुत ही फायदेमंद है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को टीके जरूर लगवाने का अनुरोध किया है।शासन के आदेश पर जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को टिटेनस और डिप्थीरिया से रोकथाम के लिए टीकाकरण होना है। इसमें डीपीटी बूस्टर 5-6 आयु के बच्चे संभावित कक्षा एक, टीडी 10 वर्ष आयु के बच्चे संभावित कक्षा चार एवं पांच, टीडी 16 वर्ष आयु के बच्चे संभावित कक्षा 10 एवं 11 की अतिरिक्त डोज से बच्चों को आच्छादित किया जाना है। यह भी पढ़ें- जिले में शुरू हुआ टीडी-टीटी और जेई टीकाकरण अभियान अब जिले के स्कूलों में बच्चों को टीके लगाने के लिए अभि...