बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से विशेष टीडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार से हो गई है। यह अभियान 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित किया जाएगा। टीडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने आईएसजी कॉन्वेंट स्कूल में किया। शुभारंभ के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी व जिला क्षय रोग अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा कि अभियान के तहत 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को टीडी वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे उन्हें टिटनेस के साथ डिप्थीरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी। यह अभियान विशेष रूप से स्कूलों के माध्यम से चलाया जा रहा है...