इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव टिक्सी मंदिर पर धूमधाम से मनायेगी । साथ ही शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। अतिथि के रूप में शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण शिवाजी महाराज, ग्वालियर से एडवोकेट अनिल मिश्रा, केजीएमयू के एचओडी डा. सूर्यकांत त्रिपाठी तथा धर्म प्रचारक मनुपुत्र दास महाराज यात्रा में शामिल होंगे। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ब्राह्मण समाज महासभा के कार्यालय पर प्रेसवार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे व कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी ने बताया इस बार जिले के कोने कोने से हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज जिलाध्यक्ष एसके दीक्षित ...