ग्वालियर, मार्च 7 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 20 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबरा देहात थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपनी बुआ के घर गई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे जब वह पास ही में टिक्की खाने गई। उसी दौरान ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को 'अरु तिराहा' स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया। शुक्रवार सुबह आरोपियों ने युवती को वापस दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.