मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- सिसौली। मुख्तियारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय में रविवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और शामली के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्राओं को साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर राजेश्वर बंसल ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए घोषणा की कि यदि किसी छात्रा की आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधक बनी, तो वे उसकी हर संभव मदद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने की। इस दौरान सचिव ओपी वर्मा, मास्टर विजेंद्र सिंह, उपसचिव मास्टर ओमपाल सिंह बंजी, प्राचार्य डॉ. सोनिया सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं ने इस सहयोग के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...