टिकुली गांव में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख
गया, फरवरी 15 -- बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव में शनिवार को आगलगी की भीषण घटना से अफरा-तफरी मच गई। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से शुरू हुई घटना ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और एक घर से फैलकर तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण प्रयास विफल रहे। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कल्पना देवी (पति अरुण मिश्रा), खुशबू देवी (पति अरविंद मिश्रा) और पानो देवी (पति दिनेश मिश्रा) के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। तीनों परिवारों के कपड़े, अनाज, फर्नीचर, बर्तन और अन्य जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.