गया, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति को लेकर टिकारी बाजार में तिलकुट की खरीददारी को खूब भीड़ जुटी। बेल्हड़िया मोड़ से लेकर दुर्गा स्थान चौक तक तिल और गुड़ की भीनी-भीनी खुशबू से सराबोर हो उठा है। ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा देने वाले तिल-गुड़ से बनी टिकारी की तिलकुट की बात ही अलग है। यहां का तिलकुट अपनी पतली परत, खस्तापन और शुद्ध स्वाद के लिए दूर-दराज तक प्रसिद्ध है। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने घर के लिए तो खरीद ही रहे हैं, साथ ही रिश्तेदारों और मित्रों को भेजने के लिए भी पैक करवा रहे हैं। स्थानीय कारीगरों का कहना है कि इस मौसम में उनकी मेहनत रंग लाती है। कई परिवार पीढ़ियों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं। सुबह से देर रात तक कड़ाही के पास खड़े होकर तिलकुट बनाना आसान नहीं, लेकिन त्योहार की रौनक और ग्राहकों की मुस्कान...