गया, नवम्बर 4 -- टिकारी विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकारी राज इंटर कॉलेज के परिसर में बनाये गए डिस्पैच सेंटर पर मंगलवार को ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूरा किया गया। तीन दिनों तक चले इस प्रक्रिया में सैकड़ों कर्मी, शिक्षक और तकनीकी स्टाफ को लगाया गया था। आरओ सह एसडीएम प्रवीण कुंदन ने बताया कि आयोग के निर्देश का पालन करते हुए कमीशनिंग का कार्य पूरा किया गया। बुधवार को सभी उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पांच प्रतिशत ईवीएम का चयन कर मॉक पोल कराया जाएगा। मॉक पोल के दौरान उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि मत डाल कर ईवीएम की जांच कर सकेंगे। ईवीएम डिस्पैच सेंटर पर सभी सुविधाओं को बहाल करने को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। वहीं सेंटर को पूरी तरह 24 घण्टा कैमरा की निगरानी में रखा गया है ताकि चुनाव कार्य में पारदर्शिता बनाई रखी जा सके।

हिंदी ...