गया, दिसम्बर 29 -- टिकारी थाने के कुछ ही दूरी पर टिकारी बाजार में स्थित दुकान से रविवार की रात चोरों ने साठ हजार के बर्तन चोरी कर ली। चोर आसानी से दुकान के ऊपर लगे करकट को उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन, पुलिस को भनक तक न लगी। पीड़ित दुकानदार काशी प्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान का करकट उखाड़ा हुआ है। जांच में दुकान में रखा साठ किलोग्राम पीतल के बर्तन गायब थे। गायब सामान की कीमत साठ हजार रुपये थी। घटना की सूचना टिकारी थाने की पुलिस को दी गई। सूचना के बाद भी पुलिस घटना स्थल पहुंच जायजा लेने तक मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आसपास कई कैमरे लगे है जिससे पुलिस को अहम सुराग मिल सकते है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच भी नहीं की। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने ल...