गया, दिसम्बर 29 -- टिकारी अनुमंडल के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों, एनसीसी कैडेट व स्कॉउट एंड गाइड की ओर से प्रभात फेरी निकाल कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बीडीओ योगेन्द्र पासवान ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखा रवाना किया। प्रभातफेरी डाकबंगला से निकल अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। अनुमंडल कार्यालय परिसर में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत एसडीएम प्रवीण कुंदन, एसडीपीओ सुशांत चंचल, डीसीएलआर अमेत विक्रम बैनामी, कोंच प्रखण्ड प्रमुख मणि देवी, अनुमण्डल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अबरार आलम ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। अनुमण्डल बनाओ संघर्ष समिति से जुड़े अनशनकारियों और आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समिति के संयोजक रहे अबरार आलम ने अनुमंडल बनाने में की गई संघर्ष से युवा पीढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.