नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- टिकारी विधायक और एनडीए समर्थित हम से. के उम्मीदवार अनिल कुमार को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं। एनडीए के प्रत्याशी को सभी जाति-धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। विकास के नाम पर वोट मांग रहे एनडीए के प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पुलों का जाल बिछाया गया है। 2005 के पहले लोगों को नदी पार कर आना पड़ रहा था। कोंच और टिकारी में नदी में दर्जनों पुलों का निर्माण हो चुका है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे से लेकर ग्रामीण सड़कें सुदृढ़ हुई है। यही वजह है कि टिकारी का एरिया काफी तरक्की किया है। इसी टिकारी - कोंच के इलाका में कभी शाम होते लोग घर से नहीं निकलते थे लेकिन अब 24 घंटा...