टिकरी में श्री शतचंडी महायज्ञ संपन्न, भक्ति से गूंजा क्षेत्र
सीवान, अप्रैल 25 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के सिधवल पंचायत अंतर्गत टिकरी गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मां कल्याणी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महायज्ञ का शुभारंभ 18 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। दूर-दराज के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर महायज्ञ में शामिल हुए। वहीं श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से कथा वाचिका नारायणी तिवारी ने धर्म, भक्ति और आदर्श जीवन पर प्रवचन देकर लोगों को प्रेरित किया। मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.