गंगापार, मई 15 -- ग्राम पंचायत टिकरी द्वारा कराये गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर पांचवीं बार जांच हुई। जांच के दौरान काफी अफरातफरी रही। मांडा क्षेत्र के टिकरी ग्राम पंचायत के हरिश्चंद्र पुत्र राम गरीब ने अक्तूबर 2025 में गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों पर 15 सूत्रीय शिकायत हलफनामा के साथ डीएम प्रयागराज से की । शिकायत पर चार बार पहले ही अपूर्ण जांच विभिन्न जांच अधिकारियों द्वारा की गई। गुरुवार को पांचवीं बार जांच हेतु विवेक यादव सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता के नेतृत्व में संयुक्त टीम जांच करने के लिए टिकरी गांव आई । जांच टीम में मूलचंद वर्मा , संदीप पटेल सचिव संदीप कुमार शामिल रहे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। शिकायत कर्ता हरिशचन्द्र के अलावा जय प्रकाश पांडेय, अशोक पांडेय, गोविन्द नारायण तिव...