गंगापार, दिसम्बर 30 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। जलोधरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में संचालित धान क्रय केंद्र टिकरी कला विकास खंड जसरा में मंगलवार तक दो सौ मैट्रिक टन धान की खरीद हो गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि जलोधरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी का लक्ष्य तीन मेट्रिक टन दिया गया है। यहां से धान खरीद कर यूपी प्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड लखनऊ को दिया जाता है। इससे किसानों को सीधा लाभ हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...