सिमडेगा, मई 4 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टिनगिना पंचायत के टिकरा गांव में आदिवासी गोंड महासभा की प्रदेश अध्यक्ष विमला प्रधान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों की समस्याएं दूरस्थ और जंगलों से घिरे इस गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव में विद्युतीकरण नहीं हो सका है। घने जंगलों के बीच बसे इस क्षेत्र में गोंड समुदाय सहित विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं, जो लगातार जंगली हाथियों की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली नहीं होने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, बांसजोर की ओर से सड़क निर्माण तो हुआ है, लेकिन जलडेगा मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अब तक नहीं बन पाई है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। पीने के पान...