औरैया, मार्च 22 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव टिकनापुर में विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर के लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से राजेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अनामिका ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...