आगरा, अप्रैल 18 -- दिव्यांजन सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आगरा मंडल स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों के संचालन के लिए दिव्यांग फैसिलिटेटर की नियुक्ति करेगा। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि चयनित दिव्यांग फैसिलिटेटर यात्रियों को मशीनों के उपयोग में सहायता प्रदान करेंगे। इससे टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज एवं सुविधाजनक बनेगी। आगरा छावनी, मथुरा जं., आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, धौलपुर जं., ईदगाह, कोसीकलां, भूतेश्वर एवं खेड़ली सहित विभिन्न स्टेशनों पर दिव्यांग फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे। योजना के तहत 12 एटीवीएम के लिए 36 दिव्यांग फैसिलिटेटर नियुक्त किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...