उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव। रेल टिकट विंडो से एमएसटी बनाने की सुविधा समाप्त किए जाने से यात्रियों में रोष बना हुआ है। हजारों दैनिक मजदूर, किसान, गरीब जनता को रोज यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा करने के लिए रोज रेल टिकट लेने से उनका बजट गड़बड़ा रहा है। उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ को पत्र लिख कर मांग की है कि जिस तरह आरक्षण टिकट और सामान्य टिकट बनाने की सुविधा यात्रियों को दी जा रही। उसी तरह से दैनिक यात्रियों को भी टिकट विंडो, या एटीबीएम मशीन से एमएसटी बनाए जाने सुविधा प्रदान की जाए। कहा मध्यम वर्ग के लोगों के लिए रोज टिकट लेकर सफर करना आसान नहीं हो रहा है। इनकी सहूलियत के लिए एमएसटी सेवा बहुत जरुरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...