बरेली, अप्रैल 8 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर टिकट बुकिंग का ठेका लेने वाली फर्म के एजेंट यात्रियों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। वे न सिर्फ प्रिंट रेट से ज्यादा का किराया यात्रियों से वसूलते हैं, बल्कि छुट्टे पैसे पर उन्हें नहीं लौटाते हैं। देवरनिया स्टेशन पर टिकट विंडो पर बकाया पैसा वापस न करने को लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने जांच तो गड़बड़ी पकड़ में आई। इस पर बहेड़ी एसटीबीए का टेंडर 30 अप्रैल के बाद निरस्त कर दिया जाएगा। रेल सूत्रों के मुताबिक स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट ठेके पर लगे हैं। इनका तीन-तीन साल का टेंडर होता है। अधिकारियों के पास रुदपुर, बहेड़ी और देवरनिया क्षेत्र में कई टिकट विंडों पर एजेंटों के मनमानी करने की शिकायतें पहुंच रही थी। कुछ के वीडियो भी पहुंचे थे। बहेड़ी एसटीबीए की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.