भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू की पांच सदस्यीय महिला योगा टीम आखिरकर विवि की लेटलतीफी के कारण ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नहीं जा सकी। दरअसल, बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में टीम को दो जनवरी को रवाना होना था। दो जनवरी को पटना से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में खिलाड़ियों का टिकट वेटिंग ही रह गया। इस वजह से टीम नहीं जा सकी। इसकी शिकायत लेकर खिलाड़ी शनिवार को डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह से मिलने पहुंची थी। इस दौरान छात्राओं में काफी आक्रोश की स्थिति थी। छात्राओं का आरोप था कि विवि की मंशा शुरू से ही उन लोगों को नहीं भेजने की थी। इसी कारण उन लोगों को लेट से टिकट कराया गया। यदि प्रतियोगिता होने के बाद उन लोगों को भेजने की तैयारी करते हुए टिकट हुआ रहता तो दिक्कत नहीं होती। कुछ छात्राओं ने कहा कि ...