सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अम्बाला मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा सहारनपुर-अम्बाला रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टिकट जांच स्टाफ द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान सहारनपुर-अम्बाला रेलखंड पर कुल 177 मामले दर्ज किए गए, जिनमें बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 90,850 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नियमपूर्वक टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा को समाप्त करना तथा यात्रा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। यह भी पढ़ें- रेकार्ड राजस्व ...