आगरा, अप्रैल 16 -- आगरा रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गुरुवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। एसीएम संजय गौतम के पर्यवेक्षण में अभियान चला। आगरा छावनी, आगरा किला और मथुरा जंक्शन पर कार्रवाई की गई। बिना टिकट, अनियमित यात्रा और बिना बुक सामान ले जाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। 340 बिना टिकट यात्रियों से 2.83 लाख रुपये वसूले गए। 466 अनियमित यात्रियों से 2.31 लाख रुपये वसूले गए। 1 यात्री से 490 रुपये का जुर्माना लिया गया। कुल 807 यात्रियों से 5.16 लाख रुपये वसूले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...