समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- केशव कुमार, समस्तीपुर। भारतीय रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन समस्तीपुर मंडल के तत्वावधान में रविवार को द्वितीय मंडल टिकट चेकिंग बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति, ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। ​बैठक में ​टिकट चेकिंग स्टाफ को यात्रा के दौरान उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं डिजिटल इंडिया के तहत टिकट चेकिंग की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुये डीआरएम ने टिकट चेकिंग स्टाफ को रेलवे का 'फ्रंटलाइन चेहरा' बताया। उन्होंने कहा कि टिकट चेकिंग...