मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- टिकट चेकिंग कर्मचारियों के उत्पीड़न और प्रशासनिक दबाव के विरोध में मंगलवार को नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) ने डीआरएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक टिकट चेकिंग स्टाफ और अन्य रेल कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) एचएस मीना और सीआईटी (रेड) भावेश शर्मा द्वारा अनुशासन के नाम पर चेकिंग स्टाफ को लगातार परेशान किया जा रहा है। यूनियन ने सीटीटीआई सुरेंद्र सिंह को कथित रूप से टारगेट किए जाने का भी आरोप लगाया। पदाधिकारियों के अनुसार, 18 सितंबर को उन्हें जीआरपी थाने में बंद कराने की धमकी देने के साथ प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यूनियन का आरोप है कि वाणिज्यिक अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में नियम विरुद्ध तरीके चेकिंग...