झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं रेलवे राजस्व की रक्षा के उद्देश्य से बिना टिकट यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा अनारक्षित टिकट लेकर अभियान चलाया।ेजिसमें 139 को अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा है। अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 139 बिना टिकट एवं विभिन्न अनियमितताओं में यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए। जिनसे कुल 72,175 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस सघन कार्रवाई से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश भी गया। टिकट चेकिंग स्टाफ विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दुबे, कुलदीप श...