कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा-निर्देश में धनबाद मंडल में निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टिकट चेकिंग कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मोहम्मद इकबाल द्वारा मंडल के टिकट जांच विभाग के शीर्ष 12 टिकट चेकिंग कर्मियों को नवम्बर 2025 माह के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु "उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक(कोचिंग)-धनबाद, एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.