भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर। रविवार को मालदा रेल खंड पर विभिन्न ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में 442 बेटिकट यात्री पकड़े गए जिनसे 3,68,715 रुपए जुर्माना वसूला गया। वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित हो और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...