बेगुसराय, जनवरी 22 -- बरौनी। बरौनी मुख्य टिकट घर परिसर के बाहर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में इन दिनों गंजेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत गंजेड़ियों द्वारा आने जाने वाले रेलयात्रियों के साथ बदसलूकी भी की जाती है लेकिन पुलिसिया लफड़े में पड़ने से परहेज के कारण यात्री चुप्पी साधने में ही भलाई समझते हैं। रेल प्रशासन भी इस मामले में उदासीन बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...