टिकट केंद्र के सामने गड्ढे से यात्रियों को हो रही दिक्कत
जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर टिकट केंद्र के सामने गड्ढा खोदने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे इलेक्ट्रॉनिक बैरियर कब लगाएगा यह स्पष्ट नहीं है लेकिन अभी यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। पार्सल गाड़ी खड़ी होने से बुधवार दोपहर यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हुई। जानकार बताते हैं कि एक सप्ताह पूर्व इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाने को लेकर गद्दा किया गया है। यात्रियों ने कहा कि रेलवे को गड्ढे पर पटरा रख देना चाहिए ताकि फुट ओवर ब्रिज से उतारकर बाहर जाने और टिकट लेकर फोटो प्लेटफार्म की ओर जाने वालों को दिक्कत नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.