दतिया, जुलाई 13 -- दतिया उपचुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गम कम नहीं हो पा रहा है। बड़ी मुश्किल से अपने समर्थकों को संभालने के बाद नरोत्तम मिश्रा सोमवार को अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मंच पर ही उनके आंसू निकल पड़े। भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन के लिए आयोजित रैली में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा को मुख्यमंत्री मोहन यादव संभालते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...