भदोही, मई 30 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन जंघई स्थित टिकट काउंटर पर खड़े वृद्धि, दिव्यांग के परिजनों को हटाए जाने से आरपीएफ के प्रति लोगों में आक्रोश बना रहा। आरपीएफ सिपाहियों का कहना था कि जिनकों टिकट लेना है वह स्वयं आरक्षण केंद्र पर खड़े हों। बताया जाता है कि शुक्रवार को वृद्ध, दिव्यांग के परिजन आरक्षण केंद्र के बाहर टिकट के लिए खड़े थे। इस बीच आरपीएफ के सिपाही पहुंचे और लोगों को हटा दिए। उनका कहना था कि जिन्हें टिकट लेना है वहीं, काउंटर पर खड़े होंगे। हालांकि आरपीएफ कर्मियों के इस कार्यशैली से टिकट लेने के लिए आरक्षण केंद्र पहुंचे वृद्धों और दिव्यांगों में काफी नाराजगी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर विश्वस्तरीय होंगी सुविधाएं : डीआरएम उधर, लखनऊ आरपीएफ विभाग के अधिकारी देवांश शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञा...