भोपाल, जुलाई 12 -- मध्यप्रदेश की दतिया सीट से टिकट कटने के एक दिन बाद प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने रात को मुख्यमंत्री मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी से सीएम हाऊस में सौजन्य भेंट की। इस बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और साथ ही यह भी तय हुआ कि पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्णय के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं। बैठक में इस बात का फैसला भी लिया गया कि दतिया उपचुनाव पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा और रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की जाएगी। उधर मुख्यमंत्री निवास से निकलकर नरोत्तम मिश्रा ने अंदर हुई बातों क...