वाराणसी, मार्च 26 -- सेवापुरी । जंसा पुलिस ने बुधवार को राजातालाब ओवरब्रिज के पास से किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने चार साल पहले जंसा की 14 साल की किशोरी से टिकटॉक से दोस्ती की। बहलाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद धर्म बदलवाकर शादी कर ली। गिरफ्तार आरोपी श्रावस्ती जिले के लक्ष्मनपुर इटवरिया (भिनगा) निवासी रईश अहमद है। उसके पास से युवती भी मिल गई। जब अपहरण का केस दर्ज था, तब किशोरी थी। उसके चाचा ने जंसा थाने में 30 दिसंबर 2021 को केस दर्ज कराया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से संपर्क किया था। इसके बाद उसने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ बहराइच के नानपारा ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी युवती के साथ लखनऊ अपने रिश्तेदार क...