नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों में टिकटॉक पर एक विवादास्पद वीडियो से शुरू हुआ धार्मिक विवाद तेजी से सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। धनुषा जिले में मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना के बाद परसा के बीरगंज में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, जिनमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। स्थिति को देखते हुए मधेस प्रदेश के सभी आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परसा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल ने बताया कि मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतर आया था। उन्होंने दो-तीन जगहों पर टायर जलाए थे। हमने मुस्लिम समुदाय के नेताओं के साथ-साथ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी बातचीत की और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.