लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता इकाना क्रिकेट स्टेडियम के समीप बने वेटलैंड में शुक्रवार को व्यापक स्वच्छता एवं पारिस्थितिक संरक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में 137 कॉम्पोज़िट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) 39 गोरखा राइफल्स की टीम शामिल रही। गोमती टास्क फोर्स के 22 से अधिक जवानों ने साफ सफाई में सक्रिय सहभागिता निभाई। जवानों ने वेटलैंड क्षेत्र में फैले कचरे को हटाकर प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई की और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य वेटलैंड के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना, प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ आवास सुनिश्चित करना तथा स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों के लिए स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना रहा। सफाई के दौरान प्लास्टिक कचरा, झाड़-झंखाड़ और अन्य चीजों को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.