बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला टास्कफोर्स ने बाल के विरूद्ध अभियान चलाया। यह अभियान 2027 तक प्रदेश को बालश्रम से मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर की गई छापेमारी में आठ किशोर श्रमिकों को मुक्त कराते हुए सात सेवायोजकों को नोटिस दिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि विनय फर्नीचर जिगना चौराहा, चौधरी स्वीट्स एण्ड फास्ट फूड जिगना, देव मोटर्स लोहटी, सोनू इंटरप्राइजेज देवरिया माफी, यादव ढाबा पालिटेक्निक चौराहा, मारवाड़ी भोजनालय निकट रेलवे स्टेशन बस्ती, बालाजी ऑटो पार्ट्स पालिटेक्निक चौराहा के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बालश्रम के रोकथाम के लिए चल रहे अभियान में बस्ती के कुल सात प्रतिष्ठानों से आठ किशोर श्रमिकों को चिह्नित किया गया। उन्हो...