बेगुसराय, जनवरी 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में शनिवार को प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने की। बैठक में आगामी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई। डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत दल कर्मी माइक्रो प्लान के अनुसार प्रत्येक घर का भ्रमण करेंगे और आयु के अनुसार दवा का सेवन अपने समक्ष कराएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए दल कर्मियों एवं सुपरवाइजरों की तैनाती कर दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम का भी गठन किया गया है। फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है, जिससे शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.