जहानाबाद, जुलाई 16 -- निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर प्रतिदिन सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और राजस्व संग्रहण को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने, संयुक्त कार्रवाई तेज करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में खनन विभाग द्वारा प्रस्तुत समीक्षा प्रतिवेदन में बताया गया कि वित्तीय ...