एटा, जून 11 -- टास्क के माध्यम से पीड़ित को जोड़कर लाखों रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा गेट पुरानी वस्ती निवासी अर्चित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि व्हाट्सएप नम्बर कुछ माह पहले एक मैसेज आया और इस मोबाइल धारक ने ग्रुप से जोड़ दिया और बाद में टेलीग्राम ग्रुप से भी जोड़ लिया, जिसमें बताया कि रुपयों को टास्क करना है। इसमें रुपये बढ़ेगे। कंपनी ने आठ लाख से अधिक रुपये का टास्क कर इन्वेस्ट कर दिया। बाद में पता चला कि कंपनी ने फ्राड कर लिया है। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम में शिकायत की। यह भी पढ़ें- टास्क के बहाने रुपये का लालच देकर आठ लाख ठगे आरोप है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर आठ लाख से अधिक रुपये ठग लिए है। कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...